Location: Manjhiaon
मझिआंव: न्यायालय के निर्देश पर मझिआंव पुलिस ने मंगलवार को लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया।
प्रभारी थाना प्रभारी चंदन प्रधान ने बताया कि न्यायालय के आदेश संख्या एस.टी. (सेशन ट्रायल) 149/2023 के आलोक में टड़हे गांव निवासी जदु रजवार के पुत्र महेंद्र रजवार, उसके पुत्र विमल रजवार तथा पूरण रजवार के पुत्र सुरेंद्र रजवार को गिरफ्तार किया गया। बाद में सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया











