तिलकुट की सौंधी खुशबू से महक रहा बाजार

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर में तिलकुट का बाजार पूरी तरह से सज कर तैयार हो चुका है। मकर संक्रांति को लेकर शहर में जगह-जगह पर तिलकुट की दुकानें खुल गई हैं।शहर के छह मुहान,पंच मुहान,सब्जी बाजार सहित विभिन्न स्थानों में तिलकुट दुकानें सज गई हैं। तिलकूट की सौंधी सुगंध से बाजार महकने लगे हैं। तिलकुट की मिठास के दीवाने लोग अभी से ही तिलकूट की खरीदारी में जुट गए हैं।बाजार में ज्यादातर तिलकुट की दुकानें स्थानीय दुकानदारों द्वारा खोली गई है। गुड़, चीनी और खोवा के अलावा तिल रोल, पपड़ी, गजट आदि के तिलकुट बाजार में छाए हुए हैं। इस साल भी मकर संक्रांति को लेकर लाखों रुपए के तिलकुट का बाजार होने की उम्मीद है। बाजार में 200 रुपए से लेकर 500 रुपए प्रति किलोग्राम के दर का तिलकुट उपलब्ध हैं। जिसमें खोवा खास्ता, पापड़ी, गुल तिलकुट, चीनी तिलकुट आदि तिलकुट की वेराइटी नजर आ रही है।तिलकुट तैयार करने के लिए कारीगरों की टीम दुकान में दिन-रात काम कर रही है। ग्राहकों की मांगों के अनुरूप उसे पूरा करने के लिए तिलकुट दुकानदार भी जुटे हुए हैं। दूसरी ओर पिछले साल के मुकाबले इस साल मूल्य में कोई खास अंतर नहीं आया है। विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष तिलकुट की दुकानें भी ज्यादा खुली हुई है।हिंदू धर्मावलंबियों द्वारा 14 जनवरी को मनाए जानेवाले मकर संक्रांति की तैयारियां जिलेभर में पूरी कर ली गई है। इस त्योहार को लेकर चूड़ा, गुड़ के दुकान भी सज गए हैं, जिससे जिले के बाजारों में विशेष गहमागहमी देखी जा रही है। चूड़ा, गुड़, तिल, दूध, दही एवं तिलकुट खरीदने के लिए विभिन्न दुकानों में ग्राहक कतार लगाते देखे जा रहे हैं।बस स्टैंड स्थित तिलकुट दुकानदार राजू कुमार ने बताया कि शहर में स्थानीय कारीगरों से द्वारा तिलकुट बनवाया जा रहा है। तिल के भाव में आई एकाएक वृद्धि के कारण इस वर्ष तिलकुट के भाव में थोड़ी तेजी आई है। मकर संक्रांति का अभी लगभग चार दिन का समय बाकी है। वहीं तिलकुट के खुदरा व थोक विक्रेताओं के द्वारा तिलकुट निर्माण में तेजी कर दी गई है। जिस कदर हर खाद्य सामग्री की खुदरा मूल्य महंगाई को छू रही है। उससे तिलकुट निर्माण व्यापार से जुड़े लोग काफी चिंतित हैं।वहीं दुकानदारों के द्वारा ग्राहकों को सस्ते व अच्छे तिलकुट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि पहले से महंगाई से परेशान ग्राहकों को तिलकुट का मूल्य अधिक नहीं चुकाना पड़े। दुकानदारों के सामने सस्ते व अच्छे और विश्वसनीय तिलकुट ग्राहकों को उपलब्ध कराने की चुनौती बनी हुई है। वहीं मकर संक्रांति को लेकर दुकानदारों के द्वारा तिलकुट का स्टाक करने हेतु तेजी से तिलकुट का निर्माण कराया जा रहा है। बाजार में लगभग चार किस्म के तिलकुट उपलब्ध है और उपलब्ध कराने के लिए निर्माण जोरों पर है। एक किलो स्पेशल तिलकुट 400 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है। वहीं कम दाम में 200 रुपये प्रति किलो से 180 रुपये किलो तिलकुट उपलब्ध है। खाद्य सामग्री की बढ़े हुए मूल्य को देखते हुए तिलकुट निर्माण उद्योग से जुड़े दुकानदार अच्छे, स्वादिष्ट व सस्ते तिलकुट निर्माण कर स्टाक करने में जुटे हैं। ग्राहकों में महंगाई को देखते हुए आगामी बजट में कटौती करने का विचार चल रहा है। कुछ लोग बाजार से बनाए तिलकुट खरीद कर मकर संक्रांति में उपयोग करने की सोच रहे हैं। वहीं कुछ लोग बाजार से गुड़-तिल खरीद कर अपने घरों में ही तिलकुट, तिलवा के निर्माण की सोच रहे हैं। वहीं अधिकांश लोग मकर संक्रांति के समय ठंड को लेकर और व्यस्तम जीवन को ध्यान में रखकर बने बनाए तिलकुट बाजार से खरीद कर ही उपयोग करने की सोच रहे हैं। बाजार में बने बनाए तिलकुट की कई दुकानें अभी से सज गयी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!