Location: पलामू
मेदिनीनगर।पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसरिया गांव स्थित बोरकाही तालाब में डूबने से बसरिया गांव निवासी फणेश्वर सिंह के पुत्र आलोक कुमार सिंह उम्र करीब 28 वर्ष की मौत हो गई।वही दो अन्य युवकों ने किसी तरह तालाब से तैर कर अपना जान बचाई। इस घटना के बारे में बताया जाता है कि सोमवार की शाम मृतक आलोक सिंह अपने दो दोस्तो के साथ एक ही बाइक पर घूम रहा था। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर गांव के ही बोरकाही तालाब में जा गिरा जिसमें आलोक सिंह बाइक सहित तालाब के अंदर दब गया जबकि उसके साथ बाइक पर बैठे दो साथी तैरकर तालाब के बाहर निकल गए। इसके बाद तालाब से बाहर निकले युवकों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों द्वारा आलोक सिंह को तालाब से बाहर निकाला गया और उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं मौत के बाद से मृतक आलोक सिंह के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।











