तलसबरिया पंचायत के ‘आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार’ शिविर में 458 आवेदन जमा

Location: Manjhiaon

मझिआंव, — प्रखंड क्षेत्र के तलसबरिया पंचायत में रविवार को ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी कनक तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों से कुल 458 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें राशन कार्ड से जुड़े 7 आवेदन, नाम जोड़ने के 34, सार्वजनिक पेंशन योजना के 15, मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना के 214, योजना सुधार हेतु 4, जाति प्रमाण पत्र 1, भूमि म्यूटेशन 1, लगान रसीद 4, अन्य 10, आयुष्मान कार्ड 29, केसीसी 4, पीएम किसान 32, किशोरी समृद्धि योजना 6, अबुआ आवास 16, मनरेगा जॉब कार्ड 10, पशुधन योजना 16 और श्रम विभाग के 15 आवेदन शामिल हैं।
शिविर में 40 लाभुकों के बीच साड़ी–धोती–लूंगी का वितरण भी किया गया।

कुल आवेदनों में से 84 का निष्पादन मौके पर ही किया गया, जबकि 374 आवेदन लंबित रहे। शिविर में महिलाओं की गोदभराई और बच्चों की मुंहजुठाई की रस्म भी पूरी की गई।

कार्यक्रम में जिप सदस्य धर्मेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य शाइस्ता खातून, प्रतिनिधि मो. छोटे खां, बीपीओ अजीत सिंह, अंचल नाजिर जितेंद्र सिंह, सीआई धनलाल उरांव, पंचायत सचिव विनोद कुमार सिंह, मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर आनंद कुमार, कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह, डॉक्टर वीर प्रताप सिंह, पशुपालन विभाग के अरविंद कुमार श्रीवास्तव, ऑपरेटर सतीश कुमार सिंह, वसीम अंसारी, एकाउंटेंट अखिलेश कुमार, रोजगार सेवक प्रेम प्रसाद सहित पंचायत एवं प्रखंड के कई कर्मी और पदाधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!