डोभा निर्माण में अनियमितता उजागर करने पहुंचे पत्रकारों से अभद्रता, मोबाइल छीनने का प्रयास

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा):
सगमा प्रखंड के सोनडीहा दक्षिण गांव में डोभा निर्माण के दौरान अनियमितता का वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की की गई और मोबाइल छीनने की कोशिश हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, डोभा का निर्माण लाभुक अहमद अली के नाम पर किया जा रहा है, जिसकी प्राक्कलित राशि ₹3,71,867 है। आरोप है कि मजदूरों की जगह रात के समय जेसीबी मशीन से कार्य कराया जा रहा था, जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर वायरल कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद पत्रकार श्याम बच्चन यादव और इदरीश अंसारी मौके पर पहुंचकर जब तस्वीरें लेने लगे, तो लाभुक के पुत्र अनीस अंसारी और कथित बिचौलिया संजय यादव (पिता जगदीश यादव) ने दोनों पत्रकारों के साथ मारपीट की और मोबाइल छीनने का प्रयास करते हुए धमकी दी कि “ज्यादा बोलोगे तो कुछ भी हो सकता है।”

घटना से पत्रकारों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, इस निर्माण कार्य का मेट अहमद अली की बहू है, जो अनीस अंसारी की पत्नी है।

सूचना पर बीपीओ कुमार अभय ने मंगलवार को स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया जेसीबी मशीन चलने का स्पष्ट प्रमाण नहीं मिला है, लेकिन वायरल वीडियो और फोटो के आधार पर जेसीबी से काम कराए जाने की संभावना है। इस पर विस्तृत जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया है कि इस योजना में अब तक ₹1,75,960 की निकासी की जा चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में अब तक मजदूरों से कोई कार्य नहीं कराया गया है और रात में जेसीबी से काम किया जाता है। जबकि गांव के मजदूर रोजगार के अभाव में बाहर पलायन को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने दोषी लाभुक और संबंधित लोगों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!