डीजीपी अनुराग गुप्ता ने क्यों दिया इस्तीफा, पर्दे के पीछे क्या है कहानी

Location: Meral

रांची: 19 सितंबर को जब राज्य सरकार ने अपने भरोसेमंद डीजीपी अनुराग गुप्ता से एसीबी का प्रभाव वापस ले लिया था, तब मैंने उसी दिन एक पोस्ट में लिखा था कि अनुराग गुप्ता को अचानक हटाए जाने के फैसले के पीछे बड़ी कहानी है। इसके तार शराब घोटाले में शामिल वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े हुए हैं। विनय चौबे शराब घोटाले के आरोपी हैं। विनय चौबे को एसीबी ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था। तीन महीने के अंदर एसीबी ने विनय चौबे के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं किया। इसका लाभ विनय चौबे को मिला और शराब घोटाले में उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि अभी वह जमीन घोटाले के मामले में जेल में ही हैं। सरकार ने माना कि चार्जशीट दाखिल नहीं करने के पीछे डीजीपी अनुराग गुप्ता का हाथ है। क्योंकि यही एसीबी के प्रभार में थे। बावजूद चार्जशीट दाखिल नहीं की गई। इस मामले में सरकार की खूब किरकिरी हुई। कार्यशैली पर सवाल उठाए गए। विनय चौबे की गिरफ्तारी से आईएएस अधिकारियों में नाराजगी है। मैंने यह भी लिखा था कि अब देखिए आगे क्या होता है। यह बात सच साबित हुई और डीजीपी अनुराग गुप्ता को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। सरकार के दबाव पर उन्होंने इस्तीफा दिया है। सरकार से टकराव लेना उन्हें भारी पड़ा। जिस अनुराग गुप्ता के लिए राज्य सरकार ने नया नियम कानून बनाया। केंद्र सरकार से टकराव लिया। हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का सामना किया। उन्हें रिटायरमेंट के बाद दो साल के लिए एक्सटेंशन दिया। आखिर भरोसेमंद डीजीपी के साथ ऐसा क्या हो गया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसके पीछे बहुत कहानी बताई जा रही है। कई राज भी हैं। मनमानी तरीके से काम करने के साथ-साथ भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामले हैं। मामला इतना आगे बढ़ गया कि सरकार को अपने भरोसेमंद डीजीपी से इस्तीफा लेना पड़ा। नाक के बाल बन गए अनुराग गुप्ता को सरकार ने चलता कर दिया। डीजीपी की नई नियुक्ति में भी सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की अनदेखी कर तदाशा मिश्र पर भरोसा जताया है। सीनियरिटी के मामले में कोई सवाल न उठे इसलिए सरकार ने तदाशा मिश्र को प्रभारी डीजीपी ही नियुक्त किया है। झारखंड गठन के बाद पहली बारबार किसी महिला पुलिस अधिकारी को डीजीपी नियुक्त किया गया है। तदाशा मिश्र को बहुत-बहुत बधाई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!