ट्रैक्टर से गिरकर 15 वर्षीय बाल मजदूर की मौत

Location: पलामू

ईंट भट्ठे पर बाल मजदूरों से कराया जाता है मजदूरी।

मेदिनीनगर।नावाबाजार थाना क्षेत्र के इटको मोड़ के पास शनिवार की शाम ट्रैक्टर प्लटने से एक नाबालिक मजदूर की मौत हो गई।नाबालिक मजदूर की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के रजदरिया गांव निवासी नरेश भुइयां के पुत्र मनदीप कुमार उम्र 15 वर्ष के रूप में की गई है।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शनिवार को मजदूर मनदीप कुमार नावाबाजार के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गया था। वहा से ईंट लदे ट्रैक्टर पर बैठ कर किसी के यहां ईंट उतारने जा रहा था। इसी बीच रास्ते में इटको मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमे ट्रैक्टर से गिरकर मनदीप भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वहां पर उपस्थित अन्य मजदूरों के द्वारा घायल को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे अस्पताल में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वही जानकारी मिलने पर नावाबाजार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ले रहे है। बताते चले कि अक्सर देखा जाता है कि पलामू जिले के अधिकतर ईंट भट्टे बाल मजदूर से काम करवाया जाता है।इसके बाद भी यहां के श्रम अधीक्षक के द्वारा किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है। यदि समय पर बाल मजदूरी को नहीं रोका गया तो आने वाले समय में एक भी गरीब के बच्चे शिक्षित नहीं होंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!