
Location: पलामू
मेदिनीनगर।लातेहार जिला के मनिका थाना क्षेत्र के दुमी गांव निवासी सुखदेव नायक के पुत्र अरुण कुमार नायक उम्र 20 वर्ष रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह अरुण नायक बाइक पर सवार होकर बरवाडीह में अपना किराना दुकान खोलने जा रहा था।इसी बीच रास्ते में बरवाडीह थाना क्षेत्र के मटलौंग गांव के पास एक ट्रैक्टर ने उसके बाइक को पीछे से धक्का मार दिया।ट्रैक्टर के धक्के से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल अरुण नायक को इलाज के लिए बरवाडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी अरुण नायक की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल अरुण नायक का इलाज करवा रहे हैं।