ट्रेन की चपेट में घायल हुई महिला पुलिस जवान को पुलिसकर्मियों ने की मदद

Location: पलामू

मेदिनीनगर।होमगार्ड के दो जवान ने घायल महिला होमगार्ड के जवान अनुराधा कुमारी के लिए स्वेच्छा पूर्ण रक्तदान किया।बताते चले की ट्रेन की चपेट में आकर दोनों पैर गवा बैठी घायल महिला होमगार्ड के जवान अनुराधा कुमारी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।सोमवार को अनुराधा कुमारी को इलाज के लिए चिकित्सको ने परिजनों को दो यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने को कहा था।अनुराधा कुमारी के परिजन ब्लड के लिए काफी परेशान और चिंतित थे।तभी होमगार्ड के जवान राहुल प्रसाद गुप्ता और सचिन कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच कर अनुराधा कुमारी के लिए स्वेच्छा पूर्ण रक्तदान किया।मौके पर उपस्थित होमगार्ड के जवान राहुल गुप्ता और सचिन कुमार ने कहा कि जैसे ही हमें सूचना मिला की हमारे एक सहयोगी महिला होमगार्ड जवान की ट्रेन दुर्घटना में हालत गंभीर बनी हुई है।हम दोनों जवान अस्पताल पहुंचकर पहले महिला जवान का हाल-चाल जाना और उसके बाद हम दोनो ने स्वेच्छा पूर्ण रक्तदान किया।वही जिस दिन महिला जवान के साथ घटना हुई थी।उस दिन अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह,सुशीला टीयू,शशि रंजन पांडे और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार ने महिला जवान को ब्लड उपलब्ध कराया था। यदि समय पर यह पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महिला जवान को ब्लड उपलब्ध नहीं कराते तो उसकी हालत और भी नाजुक हो सकती थी। परंतु समय पर ब्लड मिलने की वजह से महिला जवान की जान बच गई। इस नेक काम के लिए महिला जवान के परिजनों ने इन सभी पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!