Location: पलामू
मेदिनीनगर। शहर के आबादगंज मोहल्ला निवासी अखौरी बिंदेश्वर सहाय उम्र 50 वर्ष शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।उनका बाया पैर आधा कट गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल अखौरी बिंदेश्वर सहाय का इलाज अपने देखरेख में करवा रहे हैं।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की शनिवार की सुबह अखौरी बिंदेश्वर सहाय टहलने निकले थे। इसी बीच आबादगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास अचानक वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए ।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया।











