ट्रेन की चपेट में आकर 25 वर्षीय युवक की मौत।

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा बारालोटा गुरियाही निवासी रामजी राम का पुत्र कंचन कुमार उम्र 25 वर्ष की बीती रात ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि कंचन बीती रात अपने भगिना के घर आबादगंज गया था।भगिना के घर से कह कर निकला कि वह डालटनगंज रेलवे स्टेशन चाय पीने जा रहा है। रेलवे स्टेशन से चाय पीकर घर लौटने के क्रम में रेड़मा ओवर ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।इसके बाद राहगीरों के द्वारा इस घटना की जानकारी जीआरपी थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू, पुलिस जवान विकास कुमार और महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंच कर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया।वही इस घटना के बाद से मृतक कंचन कुमार के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!