Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के जेल हाता चौक ओवर ब्रिज के नीचे अभी कुछ देर पहले ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के निर्देश पर टाइगर मोबाइल के जवान इसरार अहमद और अनिल पासवान घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से शहर थाना की पुलिस अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने में जुट गई है।











