Location: पलामू
मेदिनीनगर।लातेहार बेतला में एक ट्रक ने 4 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। जिसके कारण बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल बच्ची को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्ची की पहचान लोहरदगा निवासी दिलशाद आलम की पुत्री आयत प्रवीण के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सभी परिवार पलामू जिले के सतबरवा अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे। इसी बीच सोमवार की सुबह सभी लोग बेतला पार्क घूमने गए थे। बेतला पार्क मुख्य गेट के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने आयत को धक्का मार दिया ट्रक के धक्के से आयात गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल आयात को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।











