ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत, परिजनों ने पांच घंटे तक एनएच-75 किया जाम

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:शुक्रवार शाम एनएच-75 पर पाल्हे कला गांव के पास एक टेलर (भारी वाहन) की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के विरोध में आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमना थाना क्षेत्र के सीरियाटोंगर गांव निवासी अखिलेश मेहता (55 वर्ष) की मौत उस समय हो गई जब एनएचआई कंपनी के लिए काम कर रहे जेसीबी पोकलेन लदे एक टेलर ने उसे पीछे करते समय कुचल दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-75 को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।

सूचना पाकर थाना प्रभारी आदित्य नायक, सीओ विकास सिंह, झामुमो के वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी, मुक्तेश्वर पांडेय और सूर्यदेव मेहता मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। अंततः रात 10 बजे थाना परिसर में हुई बैठक के बाद सहमति बनी।

सहमति के बिंदु:

  1. मृतक के परिजनों को तत्काल दाह संस्कार के लिए ₹25,000 की सहायता दी गई।
  2. मृतक की पत्नी को ₹2 लाख का चेक प्रदान करने का आश्वासन मिला।
  3. एक्सीडेंटल क्लेम के तहत उचित मुआवजा दिलाने में एनएचआई पूरा सहयोग करेगा।

समझौते के बाद पुलिस प्रशासन ने सड़क से जाम हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान समाजसेवी संजीत कुमार छोटू, मृतक के पुत्र मनु कुमार मेहता, राकेश कुमार, प्रेम मेहता समेत कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!