ट्रक और बाइक की टक्कर: एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पड़वा थाना क्षेत्र में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पड़वा थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर पड़वा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक भाई को मृत घोषित कर दिया।मृतक व्यक्ति की पहचान गढ़वा जिला के मेराल थाना क्षेत्र के ग्राम अधौरी निवासी सुनील शर्मा के पुत्र अनूप कुमार शर्मा उम्र करीब 18 वर्ष के रूप में की गई है।जबकि मृतक के मौसेरा भाई घायल प्रिंस शर्मा का इलाज अस्पताल में ही चल रहा है।वही घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। अस्पताल में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वही घटना जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह, पुलिस जवान विकास कुमार और महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों भाई नबीनगर एनटीपीसी में काम करते थे।गुरुवार को दोनो मोटरसाइकिल पर सवार होकर होली की छुट्टी में अपने घर गढ़वा जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में पड़वा मोड़ में यह घटना घटी है।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव में होली पर पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध, बाजार रहा सुना

    मझिआंव में होली पर पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध, बाजार रहा सुना

    फर्जी ट्रिपल टेस्ट के खिलाफ आजसू पार्टी का जनमत संग्रह, वार्ड नंबर 7 में अभियान जारी

    फर्जी ट्रिपल टेस्ट के खिलाफ आजसू पार्टी का जनमत संग्रह, वार्ड नंबर 7 में अभियान जारी

    अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर भाजपा ने आयोजित किया ‘अटल विरासत सम्मेलन’

    अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर भाजपा ने आयोजित किया ‘अटल विरासत सम्मेलन’

    विधायक पहुंचे गोदरमाना, मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढ़स, आर्थिक सहायता का दिया आश्वासन

    विधायक पहुंचे गोदरमाना, मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढ़स, आर्थिक सहायता का दिया आश्वासन

    रंगों की मस्ती और संगीत की धुन पर झूमे श्रोता, जंगीपुर में हुआ भव्य आयोजन

    रंगों की मस्ती और संगीत की धुन पर झूमे श्रोता, जंगीपुर में हुआ भव्य आयोजन

    पटाखा हादसे के बाद रंका बाजार से पटाखे गायब, करोड़ों के कारोबार पर संकट

    पटाखा हादसे के बाद रंका बाजार से पटाखे गायब, करोड़ों के कारोबार पर संकट
    error: Content is protected !!