
Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन रोड में बुधवार की सुबह एक 50 वर्षीय महिला टेंपो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।इसके बाद पुलिस लाइन रोड के स्थानीय दुकानदार राकेश कुमार के द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद महिला खतरे से बाहर है। इसके बाद अस्पताल ड्यूटी में तैनात बालाजी के कर्मचारी रवि कुमार के द्वारा घायल महिला के मोबाइल से घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल महिला का इलाज करवा रहे हैं।घायल महिला की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के डंडारकला गांव निवासी नारायण साव की पत्नी उर्मिला देवी उम्र 50 वर्ष के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार महिला उर्मिला देवी अपने किसी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी।