Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के टिओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने अवैध रूप से बालू गिराने को लेकर एक ट्रक सीजी 13 बीसी 7529 को जब्त किया है।जब्त ट्रक पर कार्रवाई के लिए उन्होंने जिला परिवहन और माइनिंग विभाग को लिखित आवेदन दिया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए टिओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने बताया की बीती रात एक ट्रक सीजी 13 बीसी 7529 बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर से चालान के साथ बालू लेकर गढ़वा चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज जाने वाला था। परंतु ट्रक वहां ना जाकर शहर के बैरिया चौक हाउसिंग कॉलोनी में बालू गिरा रहा था। जिसकी सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और ट्रक को जप्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जब्त ट्रक पर कार्रवाई के लिए जिला परिवहन और माइनिंग विभाग को लिखित आवेदन दिया गया है।पकड़ा गया ट्रक छतरपुर थाना क्षेत्र के सरसोत सुलतानी निवासी उपेन्द्र यादव का बताया जा रहा है।मौके पर टाइगर मोबाइल के जवान रिंकू शुक्ला,सतेन्द्र यादव,कौतुक पांडे,परवेज खान सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।











