झारखंड स्थापना दिवस समारोह के तहत गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

Location: Garhwa

गढ़वा, 12 नवम्बर 2025 — गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय, गढ़वा में 12 से 14 नवम्बर 2025 तक झारखंड स्थापना दिवस समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस तीन दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस, 12 नवम्बर को “प्रगति के पथ पर हमारा झारखंड — तब से अब तक” विषय पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 50 छात्राओं ने भाग लिया और अपने लेखों के माध्यम से झारखंड राज्य की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा, उपलब्धियों तथा सामाजिक-आर्थिक प्रगति पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मक अभिव्यक्ति, लेखन कौशल तथा राज्य के गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

निर्णायक मंडल में प्रो. अशोक कुमार पाठक, प्रो. एस. एन. राय और प्रो. रणजीत कुमार शामिल थे, जो श्रेष्ठ लेखों का चयन कर विजेताओं को आगामी समापन समारोह में पुरस्कृत करेंगे।

महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. शीशम साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में राज्य के प्रति गर्व तथा साहित्यिक सृजनशीलता को प्रोत्साहित करते हैं।

कार्यक्रम में रेखा, कमला, सानिया, स्नेहा, शालिनी आदि छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. कविता कुमारी थीं। इस अवसर पर प्रो. आभा मुखर्जी, डॉ. अरुण सिंह, डॉ. प्रीति सिंह, प्रो. विभा रानी, प्रो. नेलन तिर्की, सुनील पाल, प्रो. मनोरमा, प्रो. रंभा, प्रो. सुमेधा, राकेश पाल, मुकेश कुमार, गौतम कुमार तथा रमाशंकर सिंह सहित अनेक शिक्षकों की उपस्थिति रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!