झारखंड सरकार किसानों के साथ कर रही वादा खिलाफी और शोषण: रामलाला दुबे

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए झारखंड सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा की झारखण्ड सरकार किसानों के साथ भय दोहन शोषण और वादा खिलाफी कर रही है। गढ़वा जिला के दर्जनों किसानों का पिछले साल का धान खरीद का पैसा अभी तक सरकार नहीं दे पाई है।इस बार किसानों का सैकड़ों किवंटल अनाज विभिन्न पैक्सों में पड़ा हुआ है। किसानों का अंगूठा भी नहीं लगाया जा रहा है।जिससे इस सरकार की कार्यशैली से किसान हताश और निराश हैं श्री दुबे ने कहा की चुनाव में सरकार किसानों से तीन हजार रुपए किवंटल धान खरीदने का वादा किया था आश्चर्य का बात तो यह है की सरकार के द्वारा चौबीस सौ रुपए किवंटल धान खरीद कर तौल का रजिस्ट्रेशन भी नहीं कर पा रही हैं और तो और धान खरीद का पैसा मांगने वाले किसानों पर केश दर्ज किया जा रहा हैं जो सरासर सरकार की तानाशाही और किसानों का भय दोहन है। कड़ी मेहनत कर किसान फसल पैदा करता है। वहीं नीलगाय बन सूअर हाथी के द्वारा किसानों के फसलों को नष्ट किया जा रहा है। इस बात को लेकर लगातार बार बार किसानों द्वारा जंगली जानवर से किसानों के फसलों को बचाने का झारखंड सरकार से गुहार लगाया जा रहा है।लेकिन इसके निदान के लिए सरकार द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किया गया है। उल्टे भवनाथपुर सहित जिले के कई किसानों पर नीलगाय गाय के मृत्यु पर केश दर्ज कर भय दोहन किया जा रहा है। जंगली जानवरों की सुरक्षा की जिम्मेवारी बन विभाग की होती है। लेकिन बन विभाग में द्वारा अपनी जिम्मेवारी पर पर्दा डालने के लिए किसानों को केश में में फसाया जा रहा है। उन्होंने कहा की झारखंड में इस हेमवंत सरकार से किसान काफी आक्रोशित है। उन्होंने कहा की सरकार से निवेदन है की किसानों पर हुए केश को वापस करते हुए अपने वादा के अनुसार किसानों का धान खरीद का भुगतान किया जाय नहीं तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लातदाग में जागरूकता कार्यक्रम, तंबाकू से दूर रहने की दिलाई गई शपथ

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लातदाग में जागरूकता कार्यक्रम, तंबाकू से दूर रहने की दिलाई गई शपथ

    कौशल विकास केंद्र, रेड़मा में मानव तस्करी के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक

    कौशल विकास केंद्र, रेड़मा में मानव तस्करी के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक

    4 जून को भाकपा करेगी सतबरवा प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन – रूचिर तिवारी

    4 जून को भाकपा करेगी सतबरवा प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन – रूचिर तिवारी

    बरसात में पशु रोगों से बचाव को लेकर सोनदाग से शुरू हुआ चिकित्सा शिविर सह जागरूकता अभियान

    बरसात में पशु रोगों से बचाव को लेकर सोनदाग से शुरू हुआ चिकित्सा शिविर सह जागरूकता अभियान

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर समाहरणालय गढ़वा में तंबाकू सेवन नहीं करने की ली गई शपथ

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर समाहरणालय गढ़वा में तंबाकू सेवन नहीं करने की ली गई शपथ

    वज्रपात की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल

    वज्रपात की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल
    error: Content is protected !!