Location: रांची
झारखंड में अगले दो से तीन दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट आ सकती है। 26 अप्रैल को उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में मौसम बदलने की संभावना है। आसमान में बादल छा सकते हैं। 27 अप्रैल को दोपहर बाद ओलावृष्टि, तेज हवा, बारिश और वज्रपात का अनुमान है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व भारत से होते हुए छत्तीसगढ़ और फिर कर्नाटक की ओर बढ़ रहा है। रांची को छोड़कर बाकी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया है। बुधवार को रांची का तापमान 38.8 डिग्री, जमशेदपुर 42.6, मेदिनीनगर 43.0, बोकारो 40.5, चाईबासा 42.4, चतरा 39.0, देवघर 40.0 और गढ़वा 41.0 डिग्री सेल्सियस रहा। खूंटी में सबसे कम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
गर्मी से स्कूली बच्चे परेशान हैं। जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों को लेकर अब तक कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। कुछ जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।