Location: Manjhiaon
मझिआंव
मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के करुई गांव में बुधवार को दो अलग–अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों शवों को गुरुवार को पैतृक गांव करुई लाया गया, जहां स्थानीय कसेया नाला श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार करुई गांव निवासी तथा झारखंड पुलिस के जवान दशरथ बैठा, जो रामगढ़ में कार्यरत थे, उनकी मृत्यु कुएं में गिरने से हो गई। गुरुवार को उनका शव गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके पुत्र राकेश ने मुखाग्नि दी।
वहीं, करुई गांव के लगभग 81 वर्षीय जसवंत सिंह की मृत्यु बुधवार को हार्ट अटैक से हो गई थी। उनके शव का भी गुरुवार को उसी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
दोनों का अंतिम संस्कार मात्र आधे घंटे के अंतराल पर एक ही घाट पर होने से यह घटना गांव और आसपास के चौक–चौराहों में चर्चा का विषय बनी रही।
अंतिम संस्कार में टढहे पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह, दिलीप सिंह, संजू सिंह, बैजनाथ मिस्त्री, रविंद्र बैठा, पचू सिंह, अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।











