Location: पलामू
मेदिनीनगर।झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हरिहरगंज के नए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार को बुके देकर स्वागत किया।स्वागत के क्रम में उन्होंने नए थाना प्रभारी के समक्ष शहर की समस्याओं को भी रखा। जिसपर इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार ने उन्हें आश्वस्त किया कि अपराध पर अंकुश लगाना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। शहर में कानून व्यवस्था का संचालन बेहतर ढंग से करने का भी उन्होंने आश्वासन दिया। साथ ही शहर के गणमान्य लोगों से मिलकर व्यवसायियों की समस्याओं को जानने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति थाने में आकर अपनी समस्या रख सकता है। जिसका समाधान न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप किया जाएगा।वही मौके पर उपस्थित अविनाश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा कि थाना प्रभारी से मिलकर उन्होंने हरिहरगंज शहर में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सामाजिक सौहार्द तथा आम जनता की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।











