झारखंड के 8 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चला बड़ा टिकट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 1233 यात्री

Location: पलामू

मेदिनीनगर।धनबाद रेल मंडल द्वारा चलाए गए मेगा टिकट चेकिंग अभियान ने यात्रियों में खलबली मचा दी। यह अभियान लगातार दिन-रात चला और इसका असर पूरे मंडल में देखने को मिला।इस विशेष जांच के दौरान 1233 यात्रियों को बिना वैध टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे कुल ₹7,01,460 का जुर्माना वसूला गया।यह मेगा चेकिंग ऑपरेशन धनबाद मंडल के आठ प्रमुख रेलवे स्टेशनों और कई एक्सप्रेस/मेल ट्रेनों में एक साथ चलाया गया। जिन स्टेशनों पर विशेष रूप से टिकट चेकिंग हुई।इनमे धनबाद,गोमो,चंद्रपुरा,कोडरमा,डाल्टनगंज,चोपन,बरकाकाना
सिंगरौली शामिल है।यह अभियान पूरी तरह से पूर्व नियोजित योजना के तहत किया गया था, जिसमें रेलवे अधिकारियों की कई टीमों ने भाग लिया।इस चेकिंग अभियान के दौरान जिन यात्रियों को पकड़ा गया, उनमें शामिल थे।बिना टिकट यात्रा करने वाले,गलत श्रेणी में यात्रा करने वाले,बिना रजिस्टर किए सामान के साथ यात्रा करने वाले,बिना उचित प्राधिकरण के यात्रा करने वाले।इन सभी से संबंधित दंड वसूले गए और उन्हें आगे से नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई।धनबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने जानकारी दी कि यह अभियान यात्रियों को जागरूक करने और रेलवे राजस्व की चोरी रोकने के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें,प्लेटफॉर्म पर प्रवेश से पहले वैध टिकट लेना अनिवार्य है,जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी श्रेणी में यात्रा करें।उन्होंने यह भी बताया कि धनबाद रेल मंडल भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाता रहेगा।जानकारी के अनुसार यह मेगा टिकट चेकिंग अभियान झारखंड में रेलवे व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और अनुशासित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यात्रियों से अनुरोध है कि नियमों का पालन करें और बिना टिकट यात्रा से बचें, अन्यथा उन्हें जुर्माने और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!