Location: Meral
मेराल। झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद की माता शांति कुंवर का निधन बुधवार सुबह हृदय गति रुकने से हो गया। वे करीब 90 वर्ष की थीं और कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्होंने मेराल बस स्टैंड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर सुनकर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। दोपहर बाद स्थानीय सरस्वतीया नदी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके इकलौते पुत्र दशरथ प्रसाद ने मुखाग्नि दी।
घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में झामुमो जिलाध्यक्ष शंभू राम, झामुमो नेत्री रेखा चौबे, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, अराधना सिंह, फैजुल अंसारी, झामुमो प्रवक्ता धीरज दुबे, संजय भगत, अजय प्रसाद गुप्ता, विनोद प्रसाद, सूर्य प्रकाश, पिंटू सिंह, नवीन जायसवाल, राजेश बैठा, मिथिलेश प्रसाद, अशोक राम सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।











