झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई सभी बालिकाओं के लिए अनुकरणीय : अशोक कुमार सिंह

Location: Garhwa


सपाट खबर (डिटेल्स):
पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच, नवादा (गढ़वा) के तत्वावधान में भंडरिया प्रखंड के जनेवा पंचायत स्थित बंगाली डेरा में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय समाजसेवी एवं संस्कृतिकर्मी अशोक कुमार सिंह ने की।

आयोजन की शुरुआत झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मंच के निदेशक नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’ ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन चरित्र मातृशक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे प्रेरणा लेकर महिलाएँ अपने जीवन को नई दिशा दे सकती हैं।

समाजसेवी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई सभी बालिकाओं के लिए अनुकरणीय हैं, विशेषकर पढ़ने वाली बच्चियों को उनका जीवनचरित अवश्य बताया जाना चाहिए।
संस्कार भारती, छत्तीसगढ़ प्रांत के संगीत विधा संयोजक पवन कुमार पांडेय ने कहा कि नारी यदि कुछ करने का संकल्प ले ले तो वह किसी भी कार्य को दक्षता व गुणवत्ता के साथ पूरा कर सकती है, जैसा रानी लक्ष्मीबाई ने सिद्ध किया।

तलवारबाजी प्रतियोगिता में सविता कुमारी ने प्रथम, मनीता देवी ने द्वितीय और आरती सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम विजेता सविता कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। विजेताओं को तलवार एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

निर्णायक मंडल में जितेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह चुटिया, धर्मदेव सिंह और रूपलाल यादव शामिल थे। प्रतियोगिता में सविता कुमारी, मनीता देवी, दीपा कुमारी, आरती सिंह, फूलवंती कुमारी, सुनैना सिंह, संगीता सिंह, चंद्रावती कुमारी, दीपिका कुमारी, सनवंती कुमारी, दीपा कुमारी और दीपमाला सिंह सहित कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

आयोजन को सफल बनाने में अशोक कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, अरविंद सिंह और लालधारी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!