जेपीएस सेंट्रल और शांति निवास सेमीफाइनल में

Location: Garhwa

24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता

गढ़वा
जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में खेले जा रहे 24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में जेपीएस सेंट्रल स्कूल ने बीपीडीएवी को 9 रन से और शांति निवास ने सूरत पांडे पब्लिक स्कूल को तीन विकेट से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में जेपीएस सेंट्रल स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 89 रन बनाए जिसमें अरबाज के 19 रन शामिल हैं। बीपीडीएवी की ओर से अनुराग ने तीन विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी बीपीडीएवी ने निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 81 रन ही बना पाई। जेपीएस सेंट्रल की ओर से अरबाज ने तीन विकेट लिया। दूसरे मैच में सूरत पांडे पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सिब्ते के 11 और आसिफ अंसारी के 10 रन के सहयोग से 59 रन का स्कोर खड़ा किया। शांति निवास की और से सौरव पटेल ने चार और आदित्य कुमार ने दो विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी शांति निवास की टीम ने पांच गेंद शेष रहते सचिन के 22 और पंकज के 10 रन के सहयोग से छठे विकेट के रूप में 30 रन के साझेदारी की बदौलत सात विकेट खोकर जीत दर्ज करते हुए सेमी फाइनल में प्रवेश किया। परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरस्कार जेपीएस सेंट्रल स्कूल के अरबाज को और शांति निवास के सौरभ को प्रतियोगिता के पूर्व खिलाड़ी डॉक्टर नौशाद आलम, गढ़वा जिला के पूर्व खिलाड़ी अनूप चौधरी ,एसएन पांडेय, राजेश कुमार एवं मनवर ने प्रदान किया।
प्रतियोगिता के पूर्व खिलाड़ी डॉ नौशाद आलम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता जिले की पहचान है।उन्होंने कहा कि आप लोगों की तरह हम भी इस प्रतियोगिता का खिलाड़ी रहे है और आज मंच पर अतिथि के रूप में आने का मौका मिला है। यह प्रतियोगिता राज्य का सबसे बड़ा प्रतियोगिता है और स्कूल में पढ़ने वाले हर खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं। एक दिन इस प्रतियोगिता के खिलाड़ी देश और राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला के पूर्व खिलाड़ी अनूप चौधरी ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के प्रतिभा को आगे लाने का काम कर रहा है।क्रिकेट हमे अनुशासन सीखता है जो जीवन में काम आता है।
इस मौके पर सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, मनीष उपाध्याय, अभिषेक द्विवेदी, उदघोषक मनोज तिवारी,आकाश कुमार, मनीष पाठक, नमन कुमार,गौरव दुबे,नैतिक प्रिंस खान, मोहसिन अंसारी सहित कई लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!