Location: Garhwa
गढ़वा: मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देते हुए “एक पेड़ मां के नाम” पहल के तहत जीएन कॉन्वेंट स्कूल में वृहद वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बच्चों के उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। विद्यालय के निदेशक एवं शिक्षाविद मदन केशरी ने कहा एक पेड़ मां के नाम एक सांकेतिक भाव है। अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने का उद्देश्य जहां जीवन को पोषित करने वाली मां का सम्मान है, वहीं धरती मां को हरा-भरा रखने का प्रयास भी है। पेड़ जीवन को बनाए रखते हैं और एक मां की तरह ही सुरक्षा व पोषण प्रदान करते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि इस पहल के माध्यम से छात्र न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी स्मृति भी बनाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन इको क्लब इंचार्ज कृष्ण कुमार और छात्र समूहों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्राचार्य बसंत ठाकुर, वरिष्ठ शिक्षक वीरेंद्र शाह, विकास कुमार, मुकेश भारती, दिनेश कुमार, नीरा शर्मा, सुनीता कुमारी, सरिता दुबे, नीलम कुमारी, रागिनी कुमारी, शिवानी कुमारी, चंदा कुमारी, ऋषभ श्रीवास्तव, पूजा प्रकाश, संतोष प्रसाद सहित अन्य शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा।











