जामुन तोड़ने के दौरान छत पर गिरने से अवनेन्द्र मेहता की मौत, गांव में शोक की लहर

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): कांडी थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव निवासी और राणाडीह पंचायत की वार्ड सदस्य सुधा देवी के पति, 48 वर्षीय अवनेन्द्र मेहता की मौत शुक्रवार की शाम जामुन के पेड़ से गिरने के कारण हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे अपने घर के पास स्थित जामुन के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ रहे थे, तभी पैर फिसल गया और वे घर की छत पर आ गिरे। गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जयनगरा गांव स्थित एक निजी क्लिनिक ले गए। वहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी।

परिजन उन्हें इलाज के लिए डाल्टनगंज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

अवनेन्द्र मेहता अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे पत्नी सुधा देवी के अलावा 17 वर्षीय पुत्र शनिकेत और 13 वर्षीय पुत्र आशिष को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शनिवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार कोयल नदी तट पर किया गया, जिसमें राणाडीह पंचायत के मुखिया ललित बैठा, पंसस प्रतिनिधि अशोक बैठा, वार्ड सदस्य मुन्ना चौबे, उपमुखिया प्रतिनिधि उदय मेहता, वार्ड पति धनंजय सिंह, भूतपूर्व प्रधानाध्यापक मथुरा प्रसाद मेहता, नागेन्द्र मेहता, संतोष मेहता, सत्येन्द्र चौबे, हरिनंदन मेहता समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!