Location: Garhwa
गढ़वा। जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन के तत्वावधान में गढ़वा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में दो जरूरतमंद मरीजों—20 वर्षीय कुलवंती देवी और रीमा कुमारी—के लिए रक्तदान किया गया। इस मौके पर कुल पाँच यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
फाउंडेशन के सचिव रितेश तिवारी के नेतृत्व में हुए इस रक्तदान में चिनियां मोड़ निवासी प्रियंक तिवारी और रंका निवासी इरसाद अंसारी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रितेश तिवारी ने कहा, “रक्तदान महादान है। इससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। हर व्यक्ति को आगे आकर इस पुनीत कार्य में योगदान देना चाहिए।” उन्होंने यह भी बताया कि संस्था लगातार समाजसेवा के कार्यों में संलग्न है और रक्तदान जैसे कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम के दौरान प्रियांशु दुबे, पवन उपाध्याय और मिना देवी की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।












