
Location: पलामू
मेदनीनगर।जहरीला पदार्थ का सेवन कर महिला ने की आत्महत्या। जानकारी के अनुसार गढ़वा जिला के नवादा गांव निवासी नसीम अंसारी की पत्नी शबनम बीवी बीती रात मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली। जिसके कारण उसकी स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा शबनम बीवी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने शबनम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सको ने शबनम बीवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू,पुलिस जवान विकास कुमार और महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।