
Location: पलामू
मेदिनीनगर।रामगढ़ थाना क्षेत्र चीतरा गांव निवासी शिवनाथ भुइयां और उनकी पत्नी दोनो आपसी विवाद में जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद हो गया।जिसके कारण दोनों पति-पत्नी जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिए।जिसके कारण उनका स्थिति गंभीर हो गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई शशि रंजन पांडे,नीरज कुमार सिंह और पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं।