जर्जर भवन में चल रही पढ़ाई, बच्चों की जान जोखिम मेंझगड़ाखांड विद्यालय की दुर्दशा, बरामदे में पढ़ाई को मजबूर बच्चे

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर: झगड़ाखांड स्थित नवप्राथमिक विद्यालय का पुराना भवन जर्जर स्थिति में है और कभी भी ध्वस्त हो सकता है। भवन की खराब हालत के कारण कक्षा 1 और 2 के छात्र-छात्राएं बरामदे में जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक कुल 133 बच्चे नामांकित हैं। शिक्षकों की संख्या तीन है—दो पुरुष शिक्षक और एक शिक्षिका। पुराने दो कमरों के अलावा नए भवन की छत का प्लास्टर भी उखड़ने लगा है, फिर भी तीनों उच्च कक्षाएं (कक्षा 3, 4 और 5) उन्हीं कमरों में संचालित की जा रही हैं, जिससे बच्चों की जान खतरे में है।

पूर्व मुख्य सचिव के. रवि कुमार ने अपने औचक निरीक्षण के दौरान भवन को तत्काल ध्वस्त करने का मौखिक निर्देश दिया था, लेकिन वर्षों बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। विद्यालय प्रधानाचार्य मृत्युंजय यादव ने भवन की जर्जरता और कक्ष की कमी की पुष्टि की है। बीपीओ रविंद्र कुमार ने भवन निर्माण के लिए फंड की कमी की बात कही है और आश्वस्त किया कि फंड मिलते ही निर्माण कराया जाएगा।



आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!