
Location: पलामू
गढ़वा।जिले के कांडी थाना क्षेत्र के राजा घटहुआ गांव निवासी बिंदु पासवान उम्र 55 वर्ष को जमीद विवाद मामले को लेकर छोटे भाई की पत्नी पार्वती देवी,दामाद गुड्डू पासवान,महेश पासवान ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल बिंदू पासवान को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुवे उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहा इलाज के बाद भी बिंदु पासवान की हालत गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार,पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंच कर घायल के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया।वही घटना के बाद घायल के परिजन मामला को दर्ज करवाने कांडी थाना पहुंचे।कांडी थाना की पुलिस ने परिजनों को कहा की इलाज के बाद मामला को दर्ज कर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।