Location: पलामू
मेदिनीनगर।गढवा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के बीचला टोला गांव निवासी विनय राम की पत्नी प्रमिला देवी उम्र 35 वर्ष की इलाज के दौरान मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना के बारे में मृतक के पति विनय राम ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रमिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी।घायल अवस्था में उसका इलाज मेदिनीनगर शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।अस्पताल में स्वास्थ ठीक होने के बाद प्रमिला को परिजन घर लेकर चले गए थे। इसी बीच शनिवार की रात अचानक प्रमिला का फिर से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा प्रमिला को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के क्रम में रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।वहीं मौत के बाद से अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।











