Location: सगमा
सगमा (गढ़वा): लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर सगमा के पुतुर स्कूल परिसर में एक भव्य देवी जागरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा-निवृत्त शिक्षक श्यामसुंदर यादव और भूपेंद्र कुमार यादव के सौजन्य से आयोजित की गई थी., जो पूरी तरह से शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
देवी जागरण में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। देर रात तक मां भगवती के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे, जिससे पूरे गाँव में आस्था, उमंग और आपसी एकता का अद्भुत माहौल बन गया।
कार्यक्रम की सफलता पर, आयोजक श्यामसुंदर यादव और भूपेंद्र कुमार यादव ने सभी ग्रामवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता के कारण ही ऐसे धार्मिक आयोजन संभव हो पाते हैं, जो समाज को भक्ति, सौहार्द और एकता का संदेश देते हैं।











