Location: Garhwa
गढ़वा। आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ के अवसर पर ठाकुर परिवार, गढ़वा की ओर से श्रद्धालुओं के बीच फलाहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन ठाकुर परिवार के वरिष्ठ सदस्य डॉ. विश्वनाथ ठाकुर, राधाकृष्ण ठाकुर एवं रामनाथ ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर ठाकुर परिवार के वरिष्ठ नेता मुकेश ठाकुर, संजय ठाकुर (पूर्व अध्यक्ष, ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन, गढ़वा), शिवशंकर ठाकुर, सुनील ठाकुर, कार्यक्रम के संयोजक संतोष ठाकुर, मनोज ठाकुर और दिनेश ठाकुर सहित अन्य सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
फलाहार वितरण के दौरान श्रद्धालुओं को फल, मिठाई व प्रसाद वितरित किया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष छठ पर्व के अवसर पर समाज सेवा की भावना से किया जाता है।











