Location: पलामू
मेदिनीनगर। शहर थाना की पुलिस ने चोरी के लॉकेट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा सोने का लॉकेट चोरी होने से संबंधित मामला शहर थाना में दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद शहर थाना की पुलिस सोने के लॉकेट चोरी करने वाले चोर की तलाश में जुट गई थी। इसी बीच पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर थाना क्षेत्र के जेल हाता निवासी शिवकुमार यादव के पुत्र कुलदीप कुमार यादव को चोरी हुई सोने के लॉकेट के साथ गिरफ्तार किया और उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।











