Location: Meral
मेराल। प्रखंड क्षेत्र के चामा गांव में बिना अनुज्ञप्ति लाइसेंस के संचालित किराना दुकान से 40 बैग अवैध खाद जप्त किया गया।
प्रखंड प्रभारी कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी ने बताया कि 24 अगस्त को सूचना मिली थी कि दुकान में बिना अनुज्ञप्ति खाद रखकर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। इस पर सीओ सह प्रभारी बीडीओ जसवंत नायक के निर्देश पर थाना प्रभारी विष्णु कांत और पुलिस बल के साथ जांच की गई।
जांच के दौरान दुकान से यूरिया, डीएपी और पोटाश खाद के कुल 40 बैग बरामद किए गए। इस संबंध में चामा गांव निवासी हबीब अंसारी, पिता नासिर अंसारी के विरुद्ध प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है।











