Location: पलामू
मेदिनीनगर।झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा व राजा मेदनीराय तीरंदाज एकेडमी के द्वारा चलानी किला शाहपुर के सफाई के दौरान झाड़ी से ढका चबुतरा पर शिव लिंग मिला जो कभी मंदीर रहा होगा। झाड़ी में शिवलिंग मिलने से लोगों में हर्ष का माहौल है। पौराणिक कथाओं में ज्ञात होता है कि राजा मेदनीराय के अनुज भ्राता राजा चुडामन राय जिनका शासनकाल 1784 ई से 1813 रहा था उक्त काल मे ही मंदिर बना था जो काल खंड मे केवल अस्तित्व बचा है जो चेरो बॉश की याद ताजा कराती है। जो एतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।श्रावण मास के दुसरी सोमवारी को चेरो बॉश के पुरोहित शंखनाथ सिंह चेरो ने उक्त शिव लिंग की पुजा अर्चना कर 300 साल के पुरातत्व को पुनर्जीवित करने की शुरुआत की है।आज उक्त स्थल पर झंडा लगा कर व पुरे विधि बिधान से पुजा आरंभ की। पुजा कार्यक्रम में सतीश कुमार दाऊद केरकेट्टा राजु कुमार प्रजापति धर्मेंद्र चन्द्रवंशी कलावती देवी पुनिया टोपनो बसंत हेमरम प्रशिक्षक शिहान संतोष कुमार संतन कुमार आयुष कश्यप व अन्य स्थानीय महिला पुरुष ने पुजा अर्चना की। इस ऐतिहासिक बिरासत को बचाने के लिये हर संभव प्रयास किया जाएगा।











