घर में घुसा टेंपो 4 वर्षीय बच्चें की मौत

Location: पलामू

मेदिनीनगर।लेसलीगंज थाना क्षेत्र के जगतपुरवा गांव में अनियंत्रित होकर टेंपो घर में घुसा गया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के जगतपुरवा गांव निवासी बबलू भुइयां के घर में एक टेंपो नियंत्रित होकर घर के दीवार को तोड़ते हुवे घर में घुस गया। जिसके कारण आंगन में खेल रहे बबलू भुइयां के पुत्र रोहित कुमार उम्र 4 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण व परिजनों के द्वारा घायल रोहित कुमार को इलाज के लिए लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।अस्पताल में चिकित्सकों ने रोहित कुमार को मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही घटना के बाद लेस्लीगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर टेंपो चालक को पकड़ कर थाना ले गई और टेंपो को भी जप्त कर लिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!