ग्रामीण बैंक में चोरी होने से पहले पहुंची पुलिस,कटर मशीन छोड़कर चोर हुए फरार

Location: पलामू

मेदिनीननगर।शहर थाना की पुलिस ने शहर के बेलवाटीकर चौक स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक को चोरी होने से बचाने का काम किया है।जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात बेलवाटिकर चौक के स्थानीय लोगो ने टिओपी 2 प्रभारी राकेश कुमार को सूचना दिया कि कुछ चोर बेलवाटिकर चौक स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर टिओपी 2 प्रभारी राकेश कुमार टाइगर मोबाइल के जवान प्रमोद कुमार,धर्मेंद्र पासवान और सहायक पुलिस के जवान जयंत दुबे घटनास्थल पर पहुंचे तब तक चोर फरार हो गए।पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक गैस सिलेंडर, ऑक्सीजन सिलेंडर और गैस कटर जैसे सामान को बरामद किया है।वही पुलिस के द्वारा आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो पता चला कि एक चोर रूमाल से मुंह बांधे हुए झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शटर को काटने का प्रयास कर रहा था।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।पुलिस द्वारा चोर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।बताते चले कि पिछले वर्ष भी नवम्बर महीने में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में चोरी हुई थी।यहा से चोर करीब 10 लाख रुपए की चोरी कर फरार हो गए थे।शहर में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोग काफी परेशान और चिंतित है। इन दिनों चोरों का मन काफी बढ़ गया है।कहीं भी सुना जगह पाकर चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।हालांकि पुलिस भी चोरों को पकड़ने में पीछे नहीं है।पुलिस लगातार चोरों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!