ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता की दी गई जानकारी

Location: Meral

स्वयंसेवी संस्था अग्रगति इंडिया द्वारा शनिवार को टैलेंट कोचिंग सेंटर में इंटर के विद्यार्थियों और मेराल पूर्वी के वार्ड नंबर 12 में ग्रामीणों के साथ बैठक कर वित्तीय साक्षरता की जानकारी सीएफएल कोऑर्डिनेटर गुरूदेव विश्वकर्मा एवं प्रशिक्षिका अंजू कुमारी द्वारा दिया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से नियमित बचत, बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, शिक्षा लोन, साइबर क्राइम एवं फ्रॉड कॉल के तौर तरीके एवं इससे बचने के उपाय बताया गया। साथ ही आरबीआई द्वारा जारी टोल फ्री नंबर को भी उपलब्ध करवाया गया ताकि किसी भी समय में फ्रॉड जैसी घटना होने पर इसका उपयोग कर समाधान करवाया जा सके इसके साथ-साथ उपस्थित ग्रामीणों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी दी गई। इस मौके पर 47 लोगों को बीमा भी किया गया। मौके पर उपस्थित टैलेंट कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर सह टीचर चंदन कुमार, अनिल कुमार, शिक्षिका प्रतिमा कुमारी, ग्राम मेराल पूर्वी के वार्ड नंबर 12 के वार्ड सदस्य विनोद चौधरी, बैंक सखी रीता कुमारी सहित दर्जनों ग्रामीण एवं विद्यार्थी शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!