गोंदा पंचायत के मुखिया पति के खिलाफ आवास योजना में अवैध वसूली के मामले में प्राथमिक की दर्ज

Location: Meral

उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा मेराल प्रखंड के गोंदा पंचायत के मुखिया पति सुरेंद्र गोस्वामी के खिलाफ आवास योजना में अवैध वसूली के मामले को लेकर 24 घंटे के अंदर प्राथमिक की दर्ज करने का दिए गए आदेश पर रविवार के शाम वीडियो जागो महतो द्वारा मेराल

थाना में सुरेंद्र गोस्वामी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो द्वारा आवास योजना में अवैध वसूली को लेकर सुरेंद्र गोस्वामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विदित हो कि 2 दिन पूर्व गोंदा पंचायत के 14 वार्ड सदस्यों तथा दो महिलाओं द्वारा उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा से अबुआ व आवास योजना के चयन में अवैध वसूली को लेकर मुखिया पति सुरेंद्र गोस्वामी के खिलाफ शिकायत की गई थी। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए डीडीसी ने मेराल वीडियो जागो महतो को 24 घंटे के अंदर मुखिया पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। डीडीसी के आदेश पर वीडियो जागो महतो द्वारा सुरेंद्र गोस्वामी के खिलाफ रविवार को मेराल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विधायक शशि भूषण मेहता ने लेस्लीगंज थाना प्रभारी का किया स्वागत

    विधायक शशि भूषण मेहता ने लेस्लीगंज थाना प्रभारी का किया स्वागत

    झारखंड के 8 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चला बड़ा टिकट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 1233 यात्री

    झारखंड के 8 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चला बड़ा टिकट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 1233 यात्री

    विद्यालय में संयोजिका से छेड़खानी का आरोप, प्रधानाध्यापक पर FIR दर्ज — पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

    विद्यालय में संयोजिका से छेड़खानी का आरोप, प्रधानाध्यापक पर FIR दर्ज — पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

    प्रशासनिक खबर

    प्रशासनिक खबर

     जनता की उम्मीदों को कर रहे भस्म, खुद को सनातनी कहकर फैला रहे भ्रम: धीरज दुबे का विधायक पर वार

     जनता की उम्मीदों को कर रहे भस्म, खुद को सनातनी कहकर फैला रहे भ्रम: धीरज दुबे का विधायक पर वार

    बेलचम्पा कोयल नदी पुल लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    बेलचम्पा कोयल नदी पुल लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!