गायत्री शक्तिपीठ में हवन यज्ञ व जाप, वीर सैनिकों के लिए दी गईं, पूर्णिमा पर ‘घर-घर यज्ञ’ अभियान की हुई शुरुआत, भक्ति व देशभक्ति से ओतप्रोत रहा वातावरण

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि) : प्रखंड क्षेत्र के चंद्री स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य हवन यज्ञ, पूजा-अर्चना और गायत्री महामंत्र जाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार ‘घर-घर गायत्री यज्ञ’ अभियान के तहत की गई।

इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के शक्ति संवर्द्धन के लिए यह यज्ञ किया जा रहा है, जिससे उन्हें सूक्ष्म रूप से दैवीय शक्तियों का संरक्षण प्राप्त हो।

कार्यक्रम में केंद्रीय टोली सदस्य एवं गढ़वा जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गायत्री महामंत्र के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने शांतिकुंज के युग परिवर्तन अभियान और गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को विस्तार से साझा करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दिलाया।

यज्ञ कर्मकांड का संचालन श्वेता कुमारी और महिमा कुमारी ने किया, जबकि भजन और प्रज्ञा गीत की प्रस्तुति मुस्कान कुमारी ने दी। मुख्य यजमान के रूप में बिजली विभाग के कर्मचारी रामअवतार चौधरी ने अपनी पत्नी के साथ माता गायत्री, लक्ष्मी, सरस्वती, वैष्णो देवी, गुरुदेव और माता भगवती देवी शर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

ये रहे मुख्य उपस्थितजन:
प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह, युवा मंडल के जिला संयोजक वीरेंद्र सोंनी, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता चौरसिया, धर्मशिला देवी, संतोषी देवी, धना देवी, अशोक चौरसिया, अशोक गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद, देव मुनि विश्वकर्मा, राघव विश्वकर्मा, रामविलास प्रसाद, बेचन राम, बबलू कमलापुरी, शंभू साव समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!