Location: कांडी
कांडी प्रखंड के ढबरिया गांव निवासी गरीब फगुनी रजवार की बेटी गीता कुमारी की शादी 4 दिसंबर को मझिआंव स्थित मंदिर में होगी। शादी की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को शादी के लिए आवश्यक सभी सामान खरीदकर गीता कुमारी के घर पहुंचाया गया।
कांडी पंचायत की मुखिया विजय राम ने बताया कि पंचायत के सभी ग्रामीणों के सहयोग से तथा बिश्रामपुर विधानसभा के विधायक नरेश प्रसाद सिंह, कांडी पंचायत मुखिया विजय राम और बृंदावन आचार्य कुंज बिहारी शुक्ला के सौजन्य से 11,000 रुपए नगद के साथ शादी का पूरा सामान प्रदान किया गया।
पंचायत वासियों द्वारा चंदा इकट्ठा कर पलंग, दो बड़ा बक्सा, बर्तन, कंबल, तोशक, रजाई, 12 साड़ियाँ, सोनाटा घड़ी, लड़के का तिलक का कपड़ा समेत शादी के सभी आवश्यक सामान खरीदकर गीता कुमारी के घर दिया गया। विधायक, मुखिया, उपमुखिया समेत कई लोग स्वयं सभी सामान लेकर ढबरिया गांव पहुंचे और परिवार को सौंपा।
मौके पर हरिनाथ चंद्रवंशी, तबरेज आलम, डॉ. अनिल प्रसाद, कांडी प्रखंड राजद अध्यक्ष जगदीश यादव, विनोद चंद्रवंशी, सतेन्द्र प्रसाद, बुलेटन, विनोद कुमार, बिनोद मेहता, दिनेश राम (जिला परिषद प्रतिनिधि) सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।











