गढ़वा : सदर प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि बने अरविन्द धर दुबे सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Location: Garhwa

गढ़वा : गढ़वा सदर प्रखंड में जनसमस्याओ और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से अरविंद धर दुबे को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अरविंद धर दुबे ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता और विधायक के बीच एक मजबूत कड़ी बनकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने की दिशा में काम करेंगे। स्थानीय लोगों ने भी अरविंद धर दुबे की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि अरविंद धर दुबे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और उनकी कार्यशैली से क्षेत्र को लाभ मिलेगा। विधायक कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह नियुक्ति गढ़वा सदर प्रखंड में जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की पहल है। उम्मीद जताई गई है कि नए प्रतिनिधि के आने से जनता की समस्याएँ अधिक प्रभावी ढंग से विधायक तक पहुँच सकें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!