Location: Garhwa
गढ़वा, 30 अक्टूबर —
भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार, 31 अक्टूबर को गढ़वा में “Run For Unity” का आयोजन किया जाएगा। यह जिलास्तरीय कार्यक्रम सुबह 7:00 बजे पुलिस केंद्र गढ़वा से प्रारंभ होकर बाईपास ओवरब्रिज तक आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर लोगों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त बनाने की अपील की गई है।











