गढ़वा में होली का रंगारंग उत्सव: उल्लास और उमंग के साथ झूमे शहरवासी

Location: Garhwa

गढ़वा में होली का त्योहार हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनाया गया। मां गढ़देवी एवं भगवान रामलला की शहर रंगों में सराबोर नजर आया। सुबह से ही गढ़वा के विभिन्न इलाकों में लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते दिखे।

युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमती रहीं और पारंपरिक होली गीतों से माहौल गुलजार हो गया। शहर के प्रमुख चौकों और गलियों में रंगों की बौछार के बीच हर कोई होली के खुमार में डूबा दिखा।

इस दौरान गढ़वा के हर कोने में रंगों का सतरंगी उत्सव नजर आया। लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले और भाईचारे का संदेश दिया। रंगों की मस्ती में डूबे लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई और ढोल की धुन पर नाचते-गाते हुए इस पावन पर्व का आनंद लिया।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच गढ़वा में होली का पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!