Location: Ranka
रंका (गढ़वा) :- रंका प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में अनुसेवक के पद पर कार्यरत कंचनपुर गांव निवासी 52 वर्षीय गोपाल ठाकुर की मौत सोमवार रात संदेहास्पद स्थिति में इलाज के दौरान सदर अस्पताल गढ़वा में हो गई।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम लगभग पांच बजे ड्यूटी समाप्त करने के बाद वे गढ़वा स्थित अपने आवास के लिए निकले थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही परिजन उन्हें अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के क्रम में ही उनकी मृत्यु हो गई।
समाचार लिखे जाने तक मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका था। मामले को लेकर पुलिस भी संदेह के आधार पर जांच में जुट गई है।