गढ़वा में पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण कर दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी

Location: Garhwa

गढ़वा। 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर पुलिस केंद्र, गढ़वा स्थित परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक गढ़वा ने परेड में भाग लेने वाली 7 टुकड़ियों का निरीक्षण किया। इनमें CRPF 172 बटालियन, DAP के दो पुरुष प्लाटून, एक महिला प्लाटून, सहायक पुलिस, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं और ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे शामिल थे। निरीक्षण के बाद उन्होंने तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

इस मौके पर उपायुक्त गढ़वा, CRPF 172 बटालियन के कमांडेंट, कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था और गढ़वा पुलिस की हाल के वर्षों में मिली महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में योगदान देने वालों को भी सम्मानित किया गया। संगीत कला महाविद्यालय की छात्राओं को राष्ट्रगान की प्रस्तुति, ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों को बैंड प्रस्तुति और श्री प्रमोद कुमार सोनी को संगीत में धुन देने के लिए पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त और CRPF कमांडेंट ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!